
नृत्य और अभिनय से सभी को किया मोहित
Moradabad News - सेंट मीरा अकादमी, मानसरोवर ब्रांच में ‘कल आज और कल’ वार्षिकोत्सव का आयोजन हुआ। नर्सरी से कक्षा आठ तक के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रस्तुतियाँ दीं। कार्यक्रम ने अतीत से सीखने, वर्तमान को समझदारी से जीने और भविष्य को बेहतर बनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन शिवानी और मुस्कान ने किया।
मुरादाबाद। सेंट मीरा अकादमी, मानसरोवर ब्रांच में ‘कल आज और कल’ वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें नर्सरी से कक्षा आठ तक के छात्रों ने बेहतरीन प्रस्तुति दी। इस वर्ष के वार्षिक समारोह का प्रकरण कल, आज और कल जीवन के तीन महत्वपूर्ण कड़ियों को जोड़ती हैं। इस प्रकरण के माध्यम से विद्यालय ने यह संदेश दिया कि अतीत से सीखना, वर्तमान को समझदारी से जीना और भविष्य को बेहतर बनाने का संकल्प ही एक सफल जीवन का सोपान है। प्रारंभिक श्रृंखला में विनायक वंदना कार्यक्रम की शुरुआत भगवान गणेश के मंगलाचरण से हुई, जहां विद्यार्थियों ने संगीत और सुरों के माध्यम से सकारात्मक ऊर्जा और शुभारंभ का संदेश दिया।
इसी श्रृंखला में कार्टून कार्निवल, पंजाबी कार्यक्रम प्रकृति की मौन पुकार यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण पर आधारित प्रकृति चुप है, पर पुकार रही है। कार्यक्रम की अगली श्रृंखला में विज्ञापन की दुनिया, महिला सशक्तीकरण, तारक मेहता का उल्टा चश्मा, गुरुकुल से एआई तक की यात्रा, आगे की श्रृंखला में नृत्य का रंगमंच, खेलों और तनाव दूर करो, कल्कि महोत्सव बच्चों ने पौराणिक कथाओं को सरल अभिनय और मनभावन नृत्य के साथ प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की अगली श्रृंखला में गरीब बच्चों के लिए सांयकालीन संचालित की जाने वाली रमाबाई कक्षाओं के विद्यार्थियों ने विजयपथ - शौर्य से स्वावलंबन पुलवामा और दिल्ली के घाव हमें तोड़ते नहीं वे भारत के शौर्य, एकता और स्वावलंबन को अडिग बना देते हैं। विद्यालय का रंगारंग कार्यक्रम का संचालन शिवानी एवं मुस्कान कसाना ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक अमिताभ प्रकाश, संस्थापिका अर्चना प्रकाश, विद्यालय निदेशक अक्षरी प्रकाश, वित्त निदेशक पर्णिका प्रकाश, सरोज गुप्ता, प्रधानाचार्या नीरज चौधरी, मोहिनी गुप्ता, संध्या आनंद आदि मौजूद रहीं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




