Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsCricket Academy Launched at Aryabhatt International School with Modern Facilities
आर्यभट्ट स्कूल में क्रिकेट एकेडमी का उद्धघाटन

आर्यभट्ट स्कूल में क्रिकेट एकेडमी का उद्धघाटन

संक्षेप:

Moradabad News - मूंढापांडे क्षेत्र के आर्यभट्ट इंटरनेशनल स्कूल में एक क्रिकेट अकादमी का उद्घाटन आईपीएल खिलाड़ी हिमांशु ठाकुर ने किया। यह अकादमी 5 से 16 वर्ष के बच्चों के लिए निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान करेगी। बच्चों को अनुशासन, मेहनत और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

Jan 01, 2026 08:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share Share
Follow Us on

मूंढापांडे क्षेत्र के आर्यभट्ट इंटरनेशनल स्कूल के खेल मैदान में गुरुवार को क्रिकेट के प्रति अपनी प्रतिभा रखने वाले खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी उपलब्धि के तौर पर सामने आई है, यहां क्रिकेट को अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त क्रिकेट एकेडमी का संचालन शुरू हो गया है, अकेडमी का उद्धघाटन आई पीएल खिलाड़ी हिमांशु ठाकुर ने किया। उद्धघाटन के दौरान स्कूल प्रबंधन, कोचिंग स्टाफ, अभिभावक और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे। आईपीएल खिलाड़ी हिमांशु ठाकुर ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कम उम्र से ही सही प्रशिक्षण मिलने पर बच्चे भविष्य में, देश,प्रदेश एव क्षेत्र का नाम रोशन कर सकते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने बच्चों को अनुशासन, मेहनत और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। अकेडमी के मैनेजर मोहम्मद इमरान का कहना है कि,इस क्रिकेट एकेडमी में 5 वर्ष से लेकर 16 वर्ष तक के बच्चों के लिए प्रवेश की सुविधा निशुल्क उपलब्ध कराई गई है,एकेडमी में अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग का आधुनिक तकनीकों के साथ प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि बच्चों की प्रतिभा को निखारा जा सके,क्रिकेट एकेडमी के कोच का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ युवाओं को खेलों में भी आगे बढ़ने का अवसर देना है। जिससे की खिलाड़ियों को एक बेहतर मंच, मिल सके। इस अवसर पर प्लेयर,हारुन स्टेट प्ले,हैडकोच मोहम्मद इमरान, असिस्टेंट कोच मोहम्मद मोहसिन एडवोकेट ,परवेज आलम, इकराम पहलवान, डाक्टर शान,जाबुल हक़, आरिफ़, असफाक, मोहम्मद फहीम, सरताज अली, रिजवान,शब्लू यादव, आदि लोग मौजूद रहे।