ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादमहिला के साथ दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो

महिला के साथ दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो

मझोला की महिला ने अमरोहा के युवक पर नशीला बिस्कुट खिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोपी ने अश्लील वीडियो बनाकर उससे ब्लैकमेल कर दो लाख रुपये भी वसूल लिए। तंग आकर गुरुवार को पीड़िता ने एसएसपी...

महिला के साथ दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादThu, 12 Mar 2020 08:28 PM
ऐप पर पढ़ें

मझोला की महिला ने अमरोहा के युवक पर नशीला बिस्कुट खिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोपी ने अश्लील वीडियो बनाकर उससे ब्लैकमेल कर दो लाख रुपये भी वसूल लिए। तंग आकर गुरुवार को पीड़िता ने एसएसपी से गुहार लगाई। एसएसपी ने मझोला एसएचओ को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। पीड़िता रेलवे की कर्मचारी है।

थाना मझोला क्षेत्र में रहने वाली महिला रेल विभाग में मुरादाबाद में तकनीशियन के पद पर तैनात है। गुरुवार को महिला एसएसपी के समक्ष पेश हुई। उसने बताया कि करीब एक साल पहले उसकी मुलाकात अमरोहा रेलवे स्टेशन पर आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव सहबाजपुर गुर्जर निवासी भानु प्रताप उर्फ भानु से हुई थी। भानु ने महिला को बताया कि वह आर्मी का कमांडो है और अक्सर मुरादाबाद आता रहता है। बाद में मोबाइल पर कॉल करके बातचीत करने लगा। कुछ दिन बाद वह बुआ के लड़के के जन्मदिन में मुरादाबाद आया था। झांसा देकर वह महिला को केजीके कॉलेज के पास स्थित एक मकान में ले गया। कमरे में अंधेरा देख महिला वापस जाने लगी, लेकिन वहां मौजूद आरोपी के एक साथी उसे अंदर खींचे लिया।

तमंचे के बल पर भानु ने उसे नशीला बिस्कुट खिला दिया। बेसुध होने पर आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। उसकी अश्लील वीडियो भी बना लिया। आरोपी ने महिला को धमकाया कि किसी से बताने पर वीडियो क्लिप वायरल कर देगा। बाद में आरोपी महिला से मनमानी करने लगा। उसे ब्लैकमेल कर आए दिन रुपयों की मांग करने लगा। दो लाख रुपये भी वसूल लिया। इस संबंध में एसएचओ मझोला राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें