खाद्य विभाग के अफसरों ने खंगाली आढ़तें

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share

Moradabad News - मुरादाबाद में गेहूं खरीद की जमाखोरी और कालाबाजारी को रोकने के लिए कांठ और ठाकुरद्वारा में छापेमारी की गई। डिप्टी आरएमओ ने किसानों को समर्थन मूल्य का लाभ दिलाने का निर्देश दिया। छापेमारी के दौरान कई व्यापारियों के पास गेहूं और खाद्यान्न पाए गए। किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने के लिए प्रेरित किया गया।

खाद्य विभाग के अफसरों ने खंगाली आढ़तें

मुरादाबाद। गेहूं खरीद की जमाखोरी कालाबाजारी रोकने के लिए कांठ और ठाकुरद्वारा में छापेमारी की गई। डिप्टी आरएमओ ने सरकारी क्रय केंद्र भी देखे। निर्देश दिया कि कहीं अनावश्यक रूप से किसी किसान से कटौती नहीं की जाएगी। किसानों को समर्थन मूल्य का लाभ दिलाए जाने के उद्देश से अवगत करवाया गया। डिप्टी आरएमओ विनीता मिश्रा ने बताया कि गेहूं को अवैध भंडारण और बाहर जनपदों के इसके परिवहन को रोकने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इसी क्रम में कांठ एवं ठाकुरद्वारा तहसील क्षेत्र में प्रवर्तन कार्य किया गया। आजाद किसान कमीशन एजेंट पर लगभग 30 से 40 कुंतल गेहूं, मिला।

उस्मानी ट्रेडर्स पर लगभग 20 बोरा गेहूं तथा सहारा ट्रेडर्स पर लगभग 50 से 70 कुंतल खाद्यान्न पाया गया। वहां किसान भी मिले सभी को न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना की जानकारी देते हुए गेहूं समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए प्रेरित किया। सहमति उपरांत संबंधित गेहूँ की मात्रा का समर्थन मूल्य पर क्रय कराया गया।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।