
पूर्व बसपा विधायक के खिलाफ मामले की सुनवाई शुरु,हुए बयान
संक्षेप: Moradabad News - वर्ष 2016 में ठाकुरद्वारा में थाने का घेराव और सड़क जाम करने के मामले में बसपा के पूर्व विधायक विजय यादव समेत अन्य के खिलाफ अदालत में सुनवाई शुरू हो गई है। पुलिस की कार्रवाई का विरोध करते हुए प्रदर्शन हुआ था, जिसमें नौ नामजद और सौ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
वर्ष 2016 में ठाकुरद्वारा में थाने का घेराव और रोड जाम में आरोपी बसपा के पूर्व विधायक समेत अन्य के खिलाफ अदालत में सुनवाई शुरू हो गई है। गुरुवार को अदालत में अभियोजन की ओर से तत्कालीन एसआई ने गवाही दी और बयान हुए। केस में आज दूसरा गवाह पेश हुआ। थाने पर प्रदर्शन और हंगामे में पूर्व विधायक समेत नौ नामजद व सौ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा कायम कराया गया था। मुरादाबाद में एमपी-एमएलए की विशेष कोर्ट एसीजेएम-प्रथम की अदालत में नौ साल पुराने केस की सुनवाई शुरू हो गई है। घटना 22 नवंबर 2016 की है। ठाकुरद्वारा पुलिस भूरा समेत दो मुलजिमों को पकड़ने के लिए दबिश देने गई थी।

पुलिस की कार्यवाही का बसपा के पूर्व विधायक विजय यादव आदि ने विरोध कर दिया। बसपा नेता के संग तमाम लोगों ने थाने का घेराव किया और सड़क पर जाम लगा दिया। भीड़ ने पुलिस के खिलाफ जमकर हंगामा किया। थाने के तत्कालीन एसओ ने विजय यादव समेत नौ नामजद व सौ अज्ञात के खिलाफ 147,342,353,7 क्रिमिनल लॉ एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा हुआ था। विशेष लोक अभियोजक मोहन लाल विश्नेाई का कहना है कि नौ साल पहले की घटना में अभियोजन पक्ष की ओर से बयान हो रहे हैं। पहले एफआईआर लेखक शाकिर बयान दर्ज हुए। जबकि गुरुवार को घटना के समय मौजूद एसआई सुरेन्द्र कुमार अदालत में पेश हुए बयान दर्ज कराए गए।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




