Moradabad News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दंपति गंभीर

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

Moradabad News: अमरपुरकाशी के पास एक ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। पति अभिषेक और पत्नी रेखा को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। अभिषेक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Moradabad News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दंपति गंभीर

Moradabad News: अमरपुरकाशी के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दंपति बुरी तरह से घायल हो गए। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर आई। जहां से पति को जिला अस्पताल को रेफर किया गया। जिला रामपुर के थाना स्वार के गांव कलीनगर के रहने वाले अभिषेक पुत्र स्वराज अपनी 30 वर्षीय पत्नी रेखा के साथ मुरादाबाद से चंदौसी की ओर बाइक से जा रहे थे। बाइक अमरपुरकाशी के पास पहुंची। इस बीच हाईवे पर एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। 108 एंबुलेंस सूचना के बाद मौके पर पहुंच गई।

दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर आई। जहां अभिषेक की हालत गंभीर हो गई। जिसे जिला अस्पताल को रेफर किया गया। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsMoradabad News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दंपति गंभीर