घर में घुसकर पति-पत्नी को पीटा
गुरुवार को रंजिश के कारण आरोपियों ने एक दंपति पर घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला किया। पीड़िता स्वाति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और कार्रवाई की मांग की। घटना के समय पति भी मौके पर पहुंचे, जिन्हें भी आरोपियों ने पीटा।

रंजिश के चलते गुरुवार को आरोपियों ने घर में घुसकर पति-पत्नी को लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई मांग की है। छजलैट क्षेत्र के गांव मोहल्ला जमापुर मुंडाला निवासी स्वाति पत्नी दीपक ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कहा कि वह बुधवार रात करीब 8 बजे वह अपने घर पर थी। आरोप है कि तभी गांव के ही दो तीन युवक रंजिश के चलते हाथों में लाठी-डंडे लेकर उनके घर में घुस आए और गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों में उसे मारपीट का घायल कर दिया। महिला के शोर मचाने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे पति को आरोपियों ने अपने साथियों के साथ पीट दिया।
महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई मांग की है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


