ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादपॉजिटिव इलाकों में निगम ने कराया सेनिटाइजेशन

पॉजिटिव इलाकों में निगम ने कराया सेनिटाइजेशन

शुक्रवार को चार केस मिलने के बाद नगर निगम ने संक्रमित इलाकों को सेनिटाइज किया। चारों केस हॉट स्पॉट इलाकों से मिलने से सरकारी विभाग में हलचल मची है। दो केस गलशहीद में मिलने के बाद निगम की टीम संक्रमित...

पॉजिटिव इलाकों में निगम ने कराया सेनिटाइजेशन
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादFri, 08 May 2020 05:29 PM
ऐप पर पढ़ें

शुक्रवार को चार केस मिलने के बाद नगर निगम ने संक्रमित इलाकों को सेनिटाइज किया। चारों केस हॉट स्पॉट इलाकों से मिलने से सरकारी विभाग में हलचल मची है। दो केस गलशहीद में मिलने के बाद निगम की टीम संक्रमित इलाके में जा पहुंची। निगम ने यहां के अलावा मुगलपुरा में अब्बासी मस्जिद के पास भी पूरे क्षेत्र को सेनिटाइज कराया। इसके अलावा निगम ने क्वारंटाइन सेंटरों और संवेदनशील इलाकों में निगम ने मकान, दुकान और व्यवसायिक स्थलों को सेनिटाइज किया।शुक्रवार को पॉजिटिव केस मिलने के बाद निगम टीम ने संक्रमित इलाकों को सेनिटाइज करना शुरू कर दिया। आज पाए केस हॉट स्पॉट वाले इलाकों के हैं। गल शहीद और मुगलपुरा में केस की रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद निगम की टीम संक्रमित इलाकों में जा पहुंची। टीम ने संक्रमित के घर और आसपास के घरों को सेनिटाइज कराया। वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. अजय वर्मा ने बताया कि जिन इलाकों में केस मिलता है। वहां प्राथमिकता के आधार पर पूरे क्षेत्र को सेनिटाइज कराया जाता है। शुक्रवार को इन क्षेत्रों के अलावा शहर के अन्य संवेदनशील इलाकों में विसंक्रमित मुक्ति के लिए अभियान चलाया। इसके अलावा नगर आयुक्त संजय चौहान, सहायक नगर आयुक्त गंभीर सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक दिलशाद हसन ने मैनाठेर में गोशाला का मुआयना किया। गोवंश के स्वास्थ्य और आहार का भी ध्यान रखने के आदेश दिए गए।-

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें