निगम की महिला संविदा कर्मी संक्रमित, हड़कंप
नगर निगम में महिला संविदा कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव होने से खलबली है। मामला खुलने के बाद निगम अफसरों ने एहतियात बरतनी शुरू कर दी। संक्रमित महिला करुला के आजाद नगर क्षेत्र की है। हालांकि उसका घर...
नगर निगम में महिला संविदा कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव होने से खलबली है। मामला खुलने के बाद निगम अफसरों ने एहतियात बरतनी शुरू कर दी। संक्रमित महिला करुला के आजाद नगर क्षेत्र की है। हालांकि उसका घर दूसरे इलाके में है। शनिवार को महिला के संक्रमित होने का मामला खुला तो हलचल मच गई।
कोरोना की संक्रमण की चपेट में आई महिला का शिवपुरी की रहने वाली है। बताते हैं कि महिला के पिछले छह दिनों से तबीयत खराब है। इसके चलते पिछले पांच छह दिनों से काम पर नहीं आ रही थी। बुखार होने पर उसका टेस्ट कराया गया। जिसमें उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो स्वास्थ्य विभाग में हल्ला मच गया। मामले को लेकर निगम ने महिला के संपर्क वाले लोगों की तलाश शुरू कर दी है।