अमरोहा में रंगरेलियां मनाते पकड़ा गया मुरादाबाद का सिपाही, निलंबित
मुरादाबाद के नागफनी थाने का सिपाही अमरोहा में रंगरेलियां मनाते पकड़ा गया है। वह बिना अनुमति थाने से लापता था। मामला प्रकाश में आने पर एसएसपी ने सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। ड्यूटी में...
मुरादाबाद के नागफनी थाने का सिपाही अमरोहा में रंगरेलियां मनाते पकड़ा गया है। वह बिना अनुमति थाने से लापता था। मामला प्रकाश में आने पर एसएसपी ने सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों को सुधर जाने की नसीहत दी। सिपाही का नाम बहादुर कुमार है। वह नागफनी थाने पर तैनात है। वह तीस मई को रात में बिना किसी अधिकारी को जानकारी दिए लापता हो गया था। रात में जब अधिकारियों ने उसे तलाशा तो कोई पता नहीं चला। संपर्क करने पर मोबाइल स्वीच ऑफ निकला। उधर सिपाही को अमरोहा के आदमपुर थाना पर तैनात महिला सिपाही के साथ रंगरेलियां मनाते पकड़ा गया। आदमपुर थाने के सिपाही ने उसे पकड़ा। उसने इसकी जानकारी अपने अधिकारियों को दी। अमरोहा के अधिकारियों द्वारा यहां के अफसरों को अवगत कराया गया। एसएसपी मनोज तिवारी ने पूरे प्रकरण को गंभीर माना। सिपाही बहादुर कुमार को तत्काल प्रभार से सस्पेंड कर दिया।