ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादप्रियंका-राहुल की गिरफ्तारी पर कांग्रेसी धरने पर बैठे

प्रियंका-राहुल की गिरफ्तारी पर कांग्रेसी धरने पर बैठे

विरोध-प्रियंका-राहुल की गिरफ्तारी पर कांग्रेसी पर बैठेप्रियंका-राहुल की गिरफ्तारी पर कांग्रेसी पर बैठेप्रियंका-राहुल की गिरफ्तारी पर कांग्रेसी पर बैठेप्रियंका-राहुल की गिरफ्तारी पर कांग्रेसी पर...

प्रियंका-राहुल की गिरफ्तारी पर कांग्रेसी धरने पर बैठे
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादThu, 01 Oct 2020 07:40 PM
ऐप पर पढ़ें

विरोध-

मुरादाबाद। वरिष्ठ संवाददाता

हाथरस जा रहे प्रियंका-राहुल की गिरफ्तारी और धक्कामुक्की से कांग्रेसी भड़क गए। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने घटना पर विरोध जताते हुए हाईवे पर धरने पर बैठ गए और प्रदर्शन किया। हंगामे की खबर पाकर जिला प्रशासन भी सतर्क हो गया। मौके पर पहुंचे प्रशासन के मान मनौव्वल के बाद कांग्रेसी वहां से उठ गए। इस दौरान प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा गया।

गुरुवार को हाथरस में पीड़िता से मिलने जाने के दौरान राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी से मुरादाबाद में भी कांग्रेसी उत्तेजित हो गए। आनन फानन में जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर व शहर अध्यक्ष रिजवान कुरैशी की अगुआई में तमाम कार्यकर्ता एकत्रित होने लगे। विरोध जताने के लिए कांग्रेसी संभल डबल चौराहा पर सड़क पर धरना देकर बैठ गए। धरना स्थल पर कांग्रेसी अपने नेताओं पर विरोध जताने लगे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेसियों के जमावड़े से पुलिस प्रशासन भी सकते में आ गया। कांग्रेसियों को धरने से हटाने के लिए पुलिस प्रशासनिक अफसर मौके पर जा पहुंचे और कांग्रेसियों को मनाने लगे। इस दौरान तकरार के बाद कांग्रेसियों ने प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा। कांग्रेसी शुक्रवार को गांधी प्रतिमा पर मौन व्रत विरोध करेंगे। इस दौरान प्रदेश सचिव सचिन चौधरी,असलम खुर्शीद, मोहम्मद अब्बास, राजेश पाल,इकराम अली, फहीम खां, मोअज्जम, आबिद अली, राम बहादुर कश्यप आदि रहे।

-

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें