Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsCongress Urges Timely Complaints Against Voter List Irregularities in Moradabad
किसी भी स्तर पर वोट चोरी की कोशिश को सफल न होने दें : नरवाल

किसी भी स्तर पर वोट चोरी की कोशिश को सफल न होने दें : नरवाल

संक्षेप:

Moradabad News - कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल ने मुरादाबाद में मतदाता सूची के पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा बैठक में बूथ निर्धारण और मतदाता सूचियों में गड़बड़ियों के खिलाफ समय पर आपत्तियां दर्ज कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने वाली त्रुटियों को दूर करना आवश्यक है।

Nov 22, 2025 09:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share Share
Follow Us on

मुरादाबाद। बूथ निर्धारण व मतदाता सूचियों में गड़बड़ियों के खिलाफ समय रहते आपत्तियां दर्ज कराएं और किसी भी स्तर पर वोट की चोरी की कोशिशों को सफल न होने दें। ये बातें कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश के सह प्रभारी प्रदीप नरवाल ने कहीं। वह शनिवार को आयोजित मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान की मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक में बोल रहे थे। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित महानगर अध्यक्ष हाजी जुनैद इकराम के फार्म हाउस पर आयोजित समीक्षा बैठक में प्रदीप नरवाल ने सभी जनपदीय कोआर्डिनेटरों से बंद कमरे में अलग-अलग वार्ता कर बीएलए नियुक्तियों की प्रगति का विस्तृत ब्यौरा लिया और उनसे नियुक्ति संबंधी सूचियां भी प्राप्त कीं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि प्रत्येक बूथ पर बीएलए की तैनाती समय पर और सही तरीके से पूरी हो। इस दौरान कई कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन द्वारा जारी मतदाता सूचियों में गंभीर कमियां उजागर कीं। आरोप लगाया कि एक ही परिवार के नाम अलग-अलग बूथों में दर्ज होने से मतदाताओं को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। कांग्रेसियों ने कहा कि इस तरह की त्रुटियां चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित कर सकती हैं। प्रभारी प्रदीप नरवाल ने सभी पदाधिकारियों से अपील की कि बूथ निर्धारण व मतदाता सूचियों में गड़बड़ियों के खिलाफ समय रहते आपत्तियां दर्ज कराएं और किसी भी स्तर पर वोट की चोरी की कोशिशों को सफल न होने दें। उन्होंने अभियान को मजबूत और पारदर्शी तरीके से चलाने के निर्देश दिए। इसमें मंडल के जनपद रामपुर, बिजनौर, संभल, अमरोहा व मुरादाबाद के जिला व शहर अध्यक्षों, कोऑर्डिनेटरों और वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। बैठक में जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर, महानगर अध्यक्ष हाजी जुनैद कुरैशी, बार एसोसिएशन अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता, नजाकत अंसारी, जमीर अंसारी, अयाज शम्सी, दानिश कुरैशी, अमीरुल हसन जाफरी, पूर्व अध्यक्ष असलम खुर्शीद, अजय सारस्वत सोनी, हाजी रिजवान कुरैशी, सुधीर पाठक व अफजल साबरी समेत अन्य कांग्रेसी शामिल रहे।