ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादडीज़ल- पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि पर कांग्रेस का विरोध-प्रदर्शन

डीज़ल- पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि पर कांग्रेस का विरोध-प्रदर्शन

केन्द्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ाने को लेकर कांग्रेसियों ने विरोध जताया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर बुधवार को कचहरी में ज़िला व शहर कांग्रेस कमेटी ने प्रदर्शन किया। पेट्रोल-...

डीज़ल- पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि पर कांग्रेस का विरोध-प्रदर्शन
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादWed, 21 Aug 2019 12:30 PM
ऐप पर पढ़ें

केन्द्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ाने को लेकर कांग्रेसियों ने विरोध जताया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर बुधवार को कचहरी में ज़िला व शहर कांग्रेस कमेटी ने प्रदर्शन किया। पेट्रोल- डीजल के लगातार बढ़ रहे दामों के विरोध में उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासन को

दिया गया। प्रदर्शनकारी कांग्रेसियों ने कहा कि भाजपा सरकार ने पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाकर महंगाई को और बढ़ा दिया। ढाई रुपए की वृद्धि से हरेक कारोबार पर असर पड़ेगा।

इस दौरान कांग्रेस नेता डा. एपी सिंह, अनुभव मेहरोत्रा,फूलकुंवर, विनोद गुंबर, अशोक कपूर, असद मौलाई, नवनीत मिश्रा समेत तमाम कांग्रेसी रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें