Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsCongress Celebrates 76th Republic Day with Traditional Morning Rally in Moradabad

कांग्रेस ने शहर में निकाली प्रभातफेरी, गाया राष्ट्रगान

Moradabad News - रविवार को कांग्रेस ने 76 वें गणतंत्र दिवस पर मुरादाबाद में परम्परागत प्रभात फेरी निकाली। यह फेरी राजकीय इंटर कालेज से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से गुजरी और कांग्रेस कार्यालयों पर ध्वजारोहण के साथ...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबादSun, 26 Jan 2025 02:01 PM
share Share
Follow Us on
कांग्रेस ने शहर में निकाली प्रभातफेरी, गाया राष्ट्रगान

रविवार को कांग्रेस ने 76 वें गणतंत्र दिवस पर शहर में परम्परागत प्रभात फेरी निकाली। सुबह मुरादाबाद में राजकीय इंटर कालेज से शुरू हुईं प्रभातफेरी विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। कांग्रेस कार्यालयों पर झंडारोहण किया। प्रभात फेरी जिला कांग्रेस के कार्यालय पर समाप्त हुई। रैली में बड़ी संख्या में चल रहे कांग्रेसियों ने देशभक्ति के नारे लगाए। इस दौरान पान दरीबा व टाउन हाल के शहीद स्मारकों पर चौमुखापुल व गुरहट्टी स्थित पार्टी कार्यालयों ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान राष्ट्रगान के बाद मिष्ठान बितरण किया गया। प्रभात फेरी में जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद, शहर अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा, उपाध्यक्ष व प्रवक्ता सुधीर पाठक, आनन्द मोहन गुप्ता,असद मौलाई, अफजल साबरी, एडवोकेट अमीरुल हसन जाफरी, श्याम सरन, विनय खन्ना,विवेक अग्रवाल, सेवा दल के अनुराग शर्मा, गुड्डे भाई,शिवराज गुर्जर, संजीव शर्मा, मोहसिन रईस, अफसर खां, हरीश शर्मा, कांग्रेस पार्षद मो.जुनैद, मोहतशिम मुख्तार, भयंकर सिंह, मंगलसेन, राजेन्द्र वाल्मीकि समेत तमाम कांग्रेसियों ने हिस्सा लिया

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें