Moradabad News: इस कॉलोनी में होने जा रहा ऐसा बदलाव आप भी हैरान रह जाएंगे
Moradabad News: मुरादाबाद की भांतू कॉलोनी में विकास के लिए जिलाधिकारी ने पहल की है। शासन की योजनाओं के तहत स्वास्थ्य कैंप, शिक्षा सुधार, तथा कौशल विकास पर ध्यान दिया जाएगा। कॉलोनी में लाइब्रेरी, अभ्युदय कोचिंग और खेल गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। सभी योग्य व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा।

Moradabad News: मुरादाबाद की भांतू कालोनी में बदलाव जल्द देखने को मिलेगा। जिलाधिकारी ने इसके लिए पहल करते हुए सभी विभागों को लाइन अप किया है। जिलाधिकारी डा. राजेंद्र पैंसिया ने कहा कि भातू कालोनी का समग्र विकास होगा। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा। हर महीने हेल्थ कैंप लगाने और वार्ड को कुल वार्ड के रूप में विकसित करने पर जोर दिया। डीएम ने कहा कि भातू कॉलोनी में स्थित विद्यालय का विकास पीएमश्री विद्यालय की तर्ज पर किया जाए, जिससे बच्चों को बेहतर शैक्षिक वातावरण मिले। उन्होंने प्रत्येक माह नियमित रूप से स्वास्थ्य शिविर के आयोजन का ऐलान किया।
साथ ही कहा पात्र व्यक्तियों को सरकार की सभी योजनाओं का लाभ मिले। पात्र लोगों के हेल्थ कार्ड तथा बैंक खाते भी शत-प्रतिशत खोले जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि भातू कॉलोनी में ग्राम कुल की तर्ज पर वार्ड कुल का गठन किया जाएगा। जिसमें सरकारी कर्मचारी, संभ्रांत नागरिक, सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारी एवं स्वैच्छिक कार्यकर्ताओं को शामिल किया जाए। यह व्यवस्था योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जनसमस्याओं के त्वरित समाधान में सहायक होगी। अपर आयुक्त अजीत कुमार से कहा कि सड़कें प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त करवाएं। साथ ही कॉलोनी में लाइब्रेरी एवं अभ्युदय कोचिंग के संचालन की दिशा में काम करने को कहा। बस्ती के बच्चों को खेल गतिविधियों से जोड़ा जाएगा। 18 वर्ष से अधिक आयु के युवक-युवतियों को कौशल विकास एवं रोजगार से जोड़ा जाए। बैठक में एडीएम सिटी अंकुर श्रीवास्तव, अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार, एसीएमओ संजीव बेलवाल आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


