ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादकलेक्ट्रेट कर्मचारियों ने बुलंद की हक की आवाज

कलेक्ट्रेट कर्मचारियों ने बुलंद की हक की आवाज

कलेक्ट्रेट कर्मचारियों ने अपने हक की आवाज बुलंद की है। तेरह सूत्री मांगों पर कलेक्ट्रेट कर्मचारियों ने एक बैठक सभागार में शुक्रवार को एक बैठक की। 22 जनवरी को लखनऊ जीपीओ में धरना दिया जाएगा। इसकी...

कलेक्ट्रेट कर्मचारियों ने बुलंद की हक की आवाज
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादSat, 16 Dec 2017 09:52 PM
ऐप पर पढ़ें

कलेक्ट्रेट कर्मचारियों ने अपने हक की आवाज बुलंद की है। तेरह सूत्री मांगों पर कलेक्ट्रेट कर्मचारियों ने एक बैठक सभागार में शुक्रवार को एक बैठक की। 22 जनवरी को लखनऊ जीपीओ में धरना दिया जाएगा। इसकी तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। कर्मचारियों के विभिन्न मुद्दों पर पदाधिकारियों के विचार साझा किए गए।

कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के प्रांतीय महामंत्री श्रीनाथ धर दुबे ने कहा कि कर्मचारियों का हक कोई नहीं मार सकेगा। इसके लिए सारी तैयारी कर ली गई है। 21 दिसंबर को जिला स्तरीय धरना होगा। तेरह सूत्री मांगों में जिला मुख्यालय का नाम मिनी सचिवालय रखने, कलेक्ट्रेट कर्मियों को दस प्रतिशत नायब तहसीलदार के पद पर प्रोन्नति, पोषक पदों पर पांच साल की सेवा पूरी करने की बाध्यता समाप्त करने, कनिष्ठ सहायक का वेतन मान बढ़ाने की मांग दोहराई गई। संघ का कार्यालय दारुलशफा में आवंटित करने की मांग भी उठी। बैठक में कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अरविंद वर्मा, संगठन मंत्री प्रांतीय संघ राकेश चंद्र, मंत्री गोपीकृष्ण, नावेद सिद्दीकी मंडल अध्यक्ष, सलीम खां, नौबहार सिंह, अनिल सैनी, उदयराज, भूरे सिंह, नवीन शर्मा, सुभाष चंद्र, उज्जवल शर्मा, असलम, सोनू, दुरदाना, निगार फात्मा, कुमारी शिवानी, सीताराम, मुज्जफर नसीम, कुलदीप सिंह, अतुल अग्रवाल ने भाग लिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें