ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादशीतलहर रहेगी जारी, धूप से मिली राहत

शीतलहर रहेगी जारी, धूप से मिली राहत

सुबह रही बेहद ठंडी लेकिन दोपहर को धूप ने दी राहत फोटो संख्या 3

शीतलहर रहेगी जारी, धूप से मिली राहत
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादFri, 28 Jan 2022 08:40 PM
ऐप पर पढ़ें

शुक्रवार को सुबह बेहद सर्द रही। कोहरा और गलन से लोग बेहाल रहे। दोपहर को धूप खिलने पर राहत मिल गई बाजार में चहल-पहल बढ़ गई है। अभी कई दिन शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की गई है। शुक्रवार की सुबह गलन तेज बर्फीली हवाएं और कोहरे से कांप रहे लोगों को दोपहर में जब धूप खिली तो राहत मिल गई। इधर भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि अगले चार दिनों तक शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री की कमी आएगी। हिमालयी राज्यों में बर्फबारी और बारिश जारी है और अभी आगे भी जारी रहेगी। उत्तराखंड में शुक्रवार को भी जमकर बर्फबारी हुई। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि 30 जनवरी तक भारी ठंड और शीतलहर प्रकोप रहेगा। पूर्वी और पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश में येलो अलर्ट के तहत यह स्थिति और आगे जारी रह सकती है।

इंसानों के साथ ही पशु पक्षी और मधुमक्खी पर खासतौर से भीषण शीतलहर कहर बनकर टूट रही है। मधुमक्खियों के छत्ते के आसपास बहुत भारी मात्रा में मधु मक्खियां मर कर सड़क पर पड़ी हुई नजर आती है। पक्षियों की भी ठंड से मौत हो रही है।

नवजात बच्चों पर शीत लहर कहर बनकर टूट रही है। ठंड लगने पर बच्चे बड़ी संख्या में निमोनिया कोल्ड डायरिया दिलों का शिकार होकर चिकित्सालयों में पहुंच रहे हैं।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें