Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsCold Allergy Surge in Children Amid Rapid Weather Changes
बच्चों पर कोल्ड अलर्जी का हमला, लाडले को ठंड से बचाएं

बच्चों पर कोल्ड अलर्जी का हमला, लाडले को ठंड से बचाएं

संक्षेप:

Moradabad News - कड़ाके की ठंड खत्म होने के बाद मौसम में तेजी से बदलाव ने छोटे बच्चों को कोल्ड अलर्जी का शिकार बना दिया है। 5 महीने से 2 साल के कई बच्चे सर्दी, जुकाम और बुखार से प्रभावित हैं। चिकित्सकों ने अभिभावकों को सलाह दी है कि बच्चों की सेहत पर विशेष ध्यान दें और समस्या होने पर चिकित्सक से संपर्क करें।

Jan 25, 2026 01:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share Share
Follow Us on

बेतहाशा और जबरदस्त कड़ाके की ठंड का दौर थमने के बाद मौसम के जल्दी-जल्दी और बार-बार बदलने के दौर की शुरुआत हो गई है। मौसम के बदलते मिजाज ने छोटे बच्चों की सेहत पर कोल्ड अलर्जी का हमला बोल दिया है। पांच महीने से दो साल तक के कई बच्चे सर्दी, जुकाम, बुखार की चपेट में आ गए हैं। आने वाले कई दिनों में कोल्ड अलर्जी का प्रकोप इससे भी अधिक रहने का अंदेशा जाहिर करते हुए चिकित्सकों ने उनकी विशेष देखभाल करने की सलाह दी है। चिकित्सकों की बात, ज्यादा ठंड के दिनों में अभिभावकों ने अपने छोटे बच्चे की सेहत पर ज्यादा ध्यान दिया, लेकिन, अब बदलते मौसम में इससे भी ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।

क्योंकि, मौसम के बार-बार बदलने से बच्चे को ठंड लगने और इसके असर से बीमार पड़ने का खतरा बढ़ जाता है। डॉ.शलभ अग्रवाल, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष, इंडियन एकैडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स बच्चा अगर छह महीने से भी ज्यादा छोटा है तो कमरे का तापमान अब भी थोड़ा गर्म रखने का प्रयास करें। तापमान बढ़ने लगा है, लेकिन, छोटे बच्चों के हिसाब से मौसम को अब भी अधिक ठंड का मानकर उसे ठंड से बचाए रखने पर फोकस करें। थोड़ी भी समस्या होने पर चिकित्सक को दिखाएं। डॉ.रनवीर सिंह, प्रमुख चिकित्साधीक्षक, मंडलीय जिला महिला अस्पताल

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;