अमरोहा। दूसरे दिन भी अमरोहा व आसपास के क्षेत्रो में आसमान में बादल छाये रहे। लेकिन बारिश नहीं हुई। इससे किसानों में मायूसी देखी जा रही है। हालांकि बादलों के छाने और तेज हवा के चलने से लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की है।
मंगवार को आसपास के जनपदों में बारिश हुई। इससे अमरोहा जनपद का मौसम भी बदला। तेज हवा के साथ बादल छाये रहे। लेकिन बारिश नहीं हुई। बुधवार की सुबह भी बादलों के बीच हुई है। सुबह से घने बादल छाये हुए हैं। हवा भी चल रही है। तापमान में गिरावट आई है। मौसम सुहाना हो गया है। उमस भरी गर्मी से लोगों ने राहत महसूस की है। जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मौसम विभाग ने एक-दो दिन में अच्छी बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है। क्षेत्र में सिंचाई के संकट जैसी कोई स्थिति नहीं है। फसलें अच्छी चल रही हैं। धान की फसल के हिसाब से बारिश कम हुई है।