दस दिवसीय संस्कार शिविर का समापन

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

संवेदना वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित दस दिवसीय संस्कार शिविर का समापन बुधवार को हुआ। मुख्य अतिथि एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह और स्वामी कृष्णदेव झा ने बच्चों को नैतिक शिक्षा के महत्व पर बल दिया। रामचरितमानस के आदर्शों को अपनाने की बात की गई। प्रधानाचार्या श्रुति गुप्ता ने आभार व्यक्त किया।

दस दिवसीय संस्कार शिविर का समापन

संवेदना वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित दस दिवसीय संस्कार शिविर का बुधवार को समापन हुआ। मुख्य अतिथि एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह और विशिष्ट अतिथि स्वामी कृष्णदेव झा, मेजर (डॉ.) मीनू मेहरोत्रा ने बच्चों का हौसला बढ़ाया। एसपी सिटी ने कहा कि बच्चों को बचपन से नैतिक शिक्षा देना आवश्यक है। स्वामी कृष्णदेव झा ने कहा कि संस्कार बच्चों के लिए जीवनभर का सुरक्षा कवच हैं। सीमा शर्मा ने माता को बच्चे की प्रथम गुरु बताते हुए रामचरितमानस के आदर्शों को अपनाने पर बल दिया। संचालन पलक व दीक्षा ने किया। प्रधानाचार्या श्रुति गुप्ता ने आभार व्यक्त किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।