Moradabad News: सफाई कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल नगर विकास मंत्री से की मुलाकात
Moradabad News: स्थानीय निकाय सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मानिक लाल नागर ने मंत्री एके शर्मा से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने सफाई कर्मचारियों की समस्याएं रखीं। मंत्री ने अधिकारियों के प्रति नाराजगी जताते हुए जल्द समाधान का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री की सकारात्मकता पर संतोष व्यक्त किया।

Moradabad News: स्थानीय निकाय सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष मानिक लाल नागर के नेतृत्व में पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने नगर विकास मंत्री एके शर्मा से मुलाकात की। उन्होंने प्रदेशभर के सफाई कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल की बात सुनने के बाद मंत्री एके शर्मा ने संबंधित अधिकारियों के प्रति नाराजगी जताई और अपने अधीनस्थ अधिकारियों को प्रमुख सचिव तथा निदेशक के साथ शीघ्र वार्ता कराने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष मानिक लाल नागर को आश्वस्त किया कि कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए जल्द ही प्रमुख सचिव और निदेशक के साथ बैठक कराई जाएगी तथा मांगों के निस्तारण के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।प्रतिनिधिमंडल
में प्रदेश प्रवक्ता अजय कुमार राजवर, अनिल राधे गुड्डू, शाहिद खान और मुकेश चौधरी भी शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री के सकारात्मक रुख पर संतोष व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि जल्द ही कर्मचारियों की लंबित समस्याओं का समाधान होगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


