अतिक्रमण के खिलाफ जिलाधिकारी ने खोला मोर्चा

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

महानगर में अतिक्रमण एक गंभीर समस्या बन गया है। जिलाधिकारी डॉ राजेंद्र पैसिया ने नगर निगम टीम के साथ मिलकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। चेतावनी दी गई है कि दो बार अतिक्रमण करने पर मोटा जुर्माना वसूला जाएगा। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि अभियान जारी रहेगा।

अतिक्रमण के खिलाफ जिलाधिकारी ने खोला मोर्चा

महानगर में अतिक्रमण गंभीर समस्या बन गया है। आए दिन जाम और जल भराव का शहर वासियों को सामना करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। बुधवार सुबह जिलाधिकारी डॉ राजेंद्र पैसिया अतिक्रमण हटवाने के लिए खुद ही सड़क पर उतर आए। नगर निगम टीम के साथ उन्होंने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पुराना बस स्टैंड रामपुर रोड से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। चेतावनी दी गई की दो बार आक्रमण किया तो मोटा जुर्माना वसूल किया जाएगा। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि अतिक्रमण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। लोग खुद ही अपना अपना अतिक्रमण हटा ले वरना नगर निगम बुलडोजर कार्रवाई करेगा इसकी जिम्मेदारी अतिक्रमण करने वाले की होगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।