
दिन में लुढ़के पारे ने बढ़ा दी गलन भरी ठंड
Moradabad News - सुबह की हल्की धुंध के बाद मुरादाबाद में ठंड का एहसास बढ़ गया है। पश्चिमी हवा के कारण दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस कम हो गया है। रात का न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले 24 घंटों में तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा।
सुबह के समय हल्की धुंध के बाद आसमान पूरी तरह साफ और खिली धूप होने पर भी ठंड का एहसास बढ़ना लोगों को हैरान कर रहा है। दरअसल, पश्चिम दिशा से काफी सर्द हवा चलने की वजह से दिन के तापमान में हो रही गिरावट मौसम में आ रही इस तब्दीली की वजह बन रही है। मुरादाबाद में दिन के अधिकतम तापमान में सामान्य की तुलना में साढ़े तीन डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है। रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे रिकॉर्ड किया गया। रविवार सुबह शहरवासियों ने काफी अधिक गलन भरी ठंड का एहसास किया।

रात का न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मैदानी इलाकों में कुछ जगहों पर तापमान पांच डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का, लेकिन मुरादाबाद में यह दस डिग्री सेल्सियस होने के बावजूद गलन बढ़ने का एहसास हुआ क्योंकि दिन का अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मुरादाबाद में मौजूदा सर्दी के सीजन में पहली बार दिन का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस से नीचे लुढ़का। दिन का तापमान सामान्य की तुलना में साढ़े तीन डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में तेजी से आई कमी के चलते ही मध्यान्ह से पहले लोगों को धूप में भी अच्छी खासी ठंड होने का एहसास हुआ। मौसम विशेषज्ञों ने आगामी चौबीस घंटों में दिन और रात के तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना जाहिर की है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




