ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादछोटा शेफ में बच्चे दिखाएंगे टैलेंट, तो मेकअप कान्टेस्ट में आर्टिस्ट बन गईं महिलाएं

छोटा शेफ में बच्चे दिखाएंगे टैलेंट, तो मेकअप कान्टेस्ट में आर्टिस्ट बन गईं महिलाएं

कोविड-19 की वजह से शहर में लंबे समय से लॉक डाउन चल रहा है। धीरे-धीरे बाजार खुल भी रहे हैं लेकिन, लॉक डाउन वाली जिंदगी से पूरी तरह से आजादी नहीं मिली है। ऐसे में शहर के बच्चे और महिलाएं लॉक डाउन को घर...

छोटा शेफ में बच्चे दिखाएंगे टैलेंट, तो मेकअप कान्टेस्ट में आर्टिस्ट बन गईं महिलाएं
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादSat, 30 May 2020 06:23 PM
ऐप पर पढ़ें

कोविड-19 की वजह से शहर में लंबे समय से लॉक डाउन चल रहा है। धीरे-धीरे बाजार खुल भी रहे हैं लेकिन, लॉक डाउन वाली जिंदगी से पूरी तरह से आजादी नहीं मिली है। ऐसे में शहर के बच्चे और महिलाएं लॉक डाउन को घर बैठे ही उपयोगी बनाने में जुट गए हैं। उनकी प्रतिभा तराशने में उनका साथ दे रही हैं विभिन्न संगठन की महिलाएं।कुकिंग में अपना टैलेंट दिखाएंगे बच्चेपराग ह्यूमन फाउंडेशन और सिप एंड बाइट वेजिटेरियन कुकिंग क्लासेज की नन्हे प्रतिभाओं को मंच देने की तैयारी है। विनर बच्चे को छोटा शेफ का खिताब मिलेगा। इस छोटे शेफ को विदाउट फायर कोई डिश बनानी है। इसके लिए लॉक डाउन में सीखे पाककला का प्रदर्शन करने को बच्चे तैयार हैं। बढ़चढ़ कर नन्हे शेफ की एंट्री भी आ रही है। तीन मिनट का वीडियो बनाकर यह बच्चे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने में जुटे हुए हैं। कोई बर्गर तो कोई पिज्जा, कोई स्वीट डिश तो कोई सॉल्टी डिश बनाने में जुट गए हैं।लॉक डाउन में तराश रही हैं हुनरलॉक डाउन में महिलाएं भी पीछे नही हैं। घरेलू महिला हों या वर्किंग वूमेन, एक-एककर उनकी प्रतिभा सामने आ रही है। शक्ति ग्रुप की ओर से इन महिलाओं को सेल्फ मेकअप आर्टिस्ट प्रतियोगिता का मंच मिला है तो महिलाएं भी अपना हुनर दिखाने आगे आईं। खुद से खुद की मेकअप की हुई वीडियो भेजकर उन्होंने मेकअप की बारीकियां बताई। किसी ने ऑनलाइन मेकअप सीखकर प्रतियोगिता में हिस्सा लिया तो किसी ने घर पर ही बार-बार प्रैक्टिस कर अपना हुनर दिखाया। महिलाएं कोई प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट नही हैं लेकिन, इस लॉकडाउन में वह एक हुनर सीखकर खुद को तराश रही हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें