Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsWoman Files Complaint of Dowry Harassment and Assault in Moradabad
दहेज उत्पीड़न, मारपीट व दुष्कर्म का आरोप, पांच के खिलाफ मुकदमा

दहेज उत्पीड़न, मारपीट व दुष्कर्म का आरोप, पांच के खिलाफ मुकदमा

संक्षेप:

Moradabad News - मुरादाबाद। महानगर वासियों के लिए खुशखबरी है। फाइटर जेट मिग-27 के बाद चेतक हेलीकाप्टर वार मेमोरियल की शान बनने जा रहा है। यहां बनाए गए थिएटर में देश भक

Dec 24, 2025 07:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share Share
Follow Us on

मुरादाबाद। दहेज उत्पीड़न, मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना, मारपीट, जान से मारने की धमकी और दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए एक विवाहिता ने एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर सिविल लाइंस थाना पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में रहने वाली विवाहिता ने बीते दिनों एसएसपी सतपाल अंतिल को दिए गए शिकायत पत्र में बताया कि उसका विवाह 4 दिसंबर 2023 को मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक के साथ हुआ था। शादी में उसके माता-पिता द्वारा लगभग एक करोड़ रुपये खर्च किए गए थे, जिसमें क्रेटा कार, करीब 20 तोला सोना, हीरे के आभूषण, कपड़े, फर्नीचर और अन्य घरेलू सामान शामिल था।

पीड़िता के अनुसार शादी के कुछ ही दिनों बाद पति, सास-ससुर और अन्य रिश्तेदारों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आरोप है कि 25 लाख रुपये नकद, एक फ्लैट और फॉर्च्यूनर गाड़ी की मांग की गई। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट, गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि पति के बिजनेस पार्टनर द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किया गया और जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाए गए। पीड़िता ने बताया कि वह गर्भवती हुई और 20 अक्टूबर 2024 को उसके पुत्र वंश का जन्म हुआ। बच्चे की गंभीर बीमारी के चलते उसका इलाज मुरादाबाद और दिल्ली के अपोलो अस्पताल में कराया गया, जहां किडनी कैंसर की पुष्टि हुई। इलाज पर करीब 20 लाख रुपये खर्च हुए, जो पीड़िता और उसके माता-पिता ने वहन किए। इलाज के दौरान 3 नवंबर 2025 को बच्चे की मौत हो गई। आरोप है कि इस घटना के लिए भी ससुराल वालों ने पीड़िता को ही दोषी ठहराया। पीड़िता का कहना है कि बच्चे की मौत के बाद जब वह ससुराल पहुंची तो आरोपियों ने फिर दहेज की मांग करते हुए उसके साथ मारपीट की और 30 नवंबर 2025 को जेवरात, कपड़े छीनकर उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद से वह अपने मायके में रह रही है। समझौते के कई प्रयासों के बावजूद ससुराल वाले नहीं माने और पति की दूसरी शादी करने की धमकी देने लगे। इस मामले में सिविल लाइंस थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष सक्सेना ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति समेत पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;