Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsChaudhary Charan Singh Jayanti Celebrated with Grandeur A Tribute to Farmers Voice
 चौधरी चरण सिंह राजनेता नहीं बल्कि भारत के किसानों की आवाज थे

चौधरी चरण सिंह राजनेता नहीं बल्कि भारत के किसानों की आवाज थे

संक्षेप:

Moradabad News - अभनपुर रोड पर 151 फीट ऊँची चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा स्थल पर उनकी जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई। पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान और डीपी यादव ने श्रद्धांजलि अर्पित की। बालियान ने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसान की आवाज थे, जबकि यादव ने उनके सिद्धांतों की सराहना की। इस मौके पर किसानों ने चौधरी चरण सिंह जिंदाबाद के नारे लगाए।

Dec 23, 2025 09:18 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share Share
Follow Us on

अभनपुर रोड पर 151 फीट ऊंची चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा स्थल पर चौधरी चरण सिंह की जयंती बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ,राष्ट्रीय परिवर्तन दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डीपी यादव मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल रहे और सभी ने श्रद्धांजलि अर्पित की। मंगलवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि चौधरी चरण सिंह केवल राजनेता नहीं बल्कि भारत के किसान की आवाज व आत्मा थे। उन्होंने हमेशा माना कि जब तक किसान मजबूत नहीं होगा, तब तक देश सशक्त नहीं हो सकता, उनकी नीतियां आज भी किसान और ग्रामीण भारत सामाजिक न्याय की दिशा में मार्गदर्शक हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन किसान मजदूर और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। राष्ट्रीय परिवर्तन दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डीपी यादव ने कहा कि चौधरी चरण सिंह भारतीय राजनीति के नेता थे। उन्होंने कभी भी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया, वह किसानों के हक की लड़ाई के लिए हमेशा आखिरी सांस तक लड़ते रहे। इस मौके पर चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर नमन कर उनके बताएं मार्ग पर चलने का आह्वान किया। भारी तादात में पहुंचे किसानों ने चौधरी चरण सिंह जिंदाबाद के नारे लगाये। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी उर्फ मुन्ना सिंह ने सभी अतिथियों का सम्मान किया और सामाजिक गतिविधियों के बारे में बताया। कार्यक्रम में पूर्व एमएलसी परमेश्वर लाल सैनी, पूर्व प्रत्याशी भाजपा सुरेश सैनी, भाजपा नेता चौधरी ऋषिपाल सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख भारत सिंह सहित सैकड़ो की तादात में लोग मौजूद रहे।