हिन्दू संस्कार केंद्र पर बच्चों ने धूमधाम से मनाई होली

Mar 01, 2026 09:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share Share
Follow Us on

Moradabad News - राष्ट्रीय पुजारी परिषद द्वारा आयोजित होली महोत्सव में देहरी गांव के प्राचीन काली माता मंदिर में लठमार होली और फूलों की होली का आयोजन किया गया। बच्चों ने राधा कृष्ण का रूप धारण कर होली खेली। इस अवसर पर कई प्रमुख व्यक्ति उपस्थित रहे और सभी ने आनंदपूर्वक एक-दूसरे पर फूल और गुलाल डालकर होली मनाई।

हिन्दू संस्कार केंद्र पर बच्चों ने धूमधाम से मनाई होली

राष्ट्रीय पुजारी परिषद की ओर से संचालित हिन्दू संस्कार केंद्र प्राचीन काली माता मंदिर देहरी गांव मुरादाबाद, पर रंगों का त्यौहार होली के अवसर पर लठमार होली एवं फूलों की होली का आयोजन किया गया। इस मौके पर बच्चों ने राधा कृष्ण का रूप धारण कर सखियों के साथ बरसाने की लठमार होली खेली। आयोजन में उपस्थित लोगों ने राधाकृष्ण की भव्य झांकी के साथ फूलों की होली का भरपूर आनंद लिया और एक दूसरे पर फूल और गुलाल डालकर होली खेली। इस अवसर पर राष्ट्रीय पुजारी परिषद के संस्थापक श्याम कृष्ण रस्तोगी, संयोजक पुजारी महेंद्र शास्त्री, पंडित विनोद शर्मा, पंडित तेज नारायण मिश्रा, पंडित नवल स्वरूप अवस्थी, लटूर सिंह, फौजी प्रेम पाल सिंह,सूमन देवी, रेखा, नीलम, रोहित, शोभा ठाकुर आदि आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।