सेवा केंद्र में भाई -बहनों ने खेली फूलों की होली
Moradabad News - प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय सेवा केंद्र में होली से पूर्व होली का पर्व मनाया गया। भैया बहनों ने एक दूसरे पर रंग और फूलों से होली खेली। राज योगिनी दीदी अलका ने होली का महत्व बताया और व्यसन मुक्त रहने का संदेश दिया। इस कार्यक्रम में मथुरा से कई श्रद्धालु शामिल हुए।

नगर के प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय सेवा केंद्र में होली से पूर्व होली का पर्व मनाया गया। इस बीच सेवा केंद्र में भैया बहनों ने एक दूसरे पर रंग गुलाल लगाया और फूलों की होली खेलकर होली की शुभकामनाएं दी। रविवार को सेवा केंद्र पर फूलों की होली का कार्यक्रम आयोजित हुआ। राज योगिनी दीदी बहन अलका ने होली पर्व का महत्व बताया, बुराई पर अच्छाई की जीत बताते हुए लोगों को व्यसन मुक्त रहने का संदेश दिया। इस मौके पर मथुरा से पधारे बीके राजू भाई,देवेंद्र गांधी, चंद्रपाल सिंह,विजयपाल सिंह राघव, भूकंप सिंह,रामेश्वर, नेम सिंह भाई के अलावा भारी तादाद में महिला पुरुष श्रद्धालु पहुंचे।
जहां एक दूसरे पर पुष्प बरसा कर फूलों की होली खेली।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


