Moradabad News: गणेश महोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू
Moradabad News: नगर के बड़ा बाजार स्थित गणेश भवन में श्री गणेश महोत्सव 14 से 20 सितंबर तक मनाया जाएगा। 14 सितंबर को सुबह 9 बजे हवन-पूजन के साथ गणेश प्रतिमा की स्थापना होगी। इसके बाद दिन में भजन और झांकियों का आयोजन होगा। रविवार को शोभायात्रा निकाली जाएगी। आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

Moradabad News: नगर के बड़ा बाजार स्थित गणेश भवन में श्री गणेश महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। आयोजकों के अनुसार महोत्सव का आयोजन 14 सितंबर से 20 सितंबर तक किया जाएगा। महोत्सव के तहत 14 सितंबर को सुबह 9 बजे हवन-पूजन के साथ गणेश प्रतिमा की स्थापना की जाएगी। इसके बाद 15 सितंबर से प्रतिदिन शाम के समय भजन एवं सुंदर झांकियों का आयोजन किया जाएगा। रविवार को सुबह 9 बजे से भव्य आरती के बाद गणेश शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा गणेश मंदिर से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से भ्रमण करते हुए निर्धारित स्थान पर पहुंचेगी, जहां इसका समापन होगा। आयोजन को लेकर गणेशोत्सव मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
खाकेश्वर मंदिर प्रबंधक अनुज कुमार शर्मा, शिव प्रकाश सक्सेना ( सोनू) , अशोक कुमार गहलोत एडवोकेट , अनिल कुमार अग्रवाल, देवेंद्र सिंह चौहान, मनीष अग्रवाल उर्फ जुगनू,मनीष अग्रवाल,नागेंद्र सिंह ठाकुर, शोभित अग्रवाल,अनुज कुमार एडवोकेट, दीपक शर्मा,सुनील पूठिया, अमित प्रताप आदि के नाम शामिल हैं।


