बिलारी में बाबा साहेब की जयंती पर किया याद

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share

Moradabad News - जरगांव के आंबेडकर पार्क में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की 135 वीं जयंत पर भव्य कार्यक्रम और विचारगोष्ठी का आयोजन किया गया। समारोह में बाबा साहेब को श्रद्धांजलि दी गई और उनके समावेशी विकास एवं सामाजिक न्याय के प्रति योगदान को सराहा गया। कार्यक्रम के अंत में ग्राम वासियों का सम्मान किया गया।

बिलारी में बाबा साहेब की जयंती पर किया याद

जरगांव के आंबेडकर पार्क में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की 135 वीं जयंत पर एक भव्य कार्यक्रम और विचारगोष्ठी का आयोजन किया गया। मंगलवार को सभी ने बाबा साहेब के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जबर सिंह और संचालन लक्की ने किया। वरिष्ठ सपा नेता पूर्व चेयरमैन जिला सहकारी बैंक राजेश सिंह यादव ने अपने संबोधन में कहा कि समावेशी विकास के प्रबल पक्षधर व सामाजिक न्याय के अग्रदूत डॉ. आंबेडकर ने जीवन पर्यन्त भारतीय समाज में फैली छुआछूत, जातिवाद और असमानता के खिलाफ आवाज उठाई। उन्होंने कमजोर वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए कई आंदोलन चलाए और भारतीय संविधान के निर्माण में अहम भूमिका निभाई।

उनका सपना था - ऐसा भारत जहां हर व्यक्ति को समान अधिकार मिले, चाहे वह किसी भी जाति, धर्म या वर्ग का हो। पार्टी की पीडीए संकल्पना बाबा साहब के सपनों को साकार करने के साथ-साथ शोषित और वंचित तबकों के अधिकारों की रक्षा करने की ओर उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम के अंत में ग्राम वासियों को बाबा साहेब की मूर्ति और पीडीए समाज की महिलाओं का शॉल ओढ़ाकर और बर्तन बांटकर सम्मान किया गया।इस अवसर मुख्य रूप से नितिन कुमार, सोनू यादव, फतेह सिंह, तुंगीश यादव, ब्रहमदेव सिंह, हरिचन्द्र, विनोद कुमार, सतबीर सिंह, मेघराज सिंह, ब्रजपाल सिंह, अनिल कुमार, पोप सिंह, अशोक कुमार, जितेंद्र प्रेमी, मोहित, पवन कुमार, जगत पाल, उमेश पाल सिंह, शंकर सिंह, जगवीर मास्टर, साहिल, देवेश कुमार, अंकित आदि उपस्थित रहे।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।