Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsCelebration for Gold Medalist Mohammad Kaif at Kisan Inter College
मौ. कैफ को किसान रत्न से किया सम्मानित

मौ. कैफ को किसान रत्न से किया सम्मानित

संक्षेप:

Moradabad News - किसान इंटर कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग में गोल्ड मेडलिस्ट मौहम्मद कैफ के सम्मान में एक समारोह आयोजित किया गया। कॉलेज प्रशासक आरिफ पाशा ने उन्हें 'किसान रत्न' का प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी भेंट...

Aug 31, 2025 09:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share Share
Follow Us on

किसान इंटर कॉलेज में इंटरनेशनल ने पावर लिफ्टिंग में गोल्ड मेडलिस्ट मौहम्मद कैफ के सम्मान में एक समारोह का आयोजन किया। जहां कॉलेज प्रशासक आरिफ पाशा एडवोकेट की ओर से उन्हें किसान रत्न का प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी भेंट की। आरिफ पाशा ने कहा कि कैफ की ओर से रशिया से गोल्ड मेडल जीतकर भारत लाना सभी के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कैफ के पिता डॉ नफीस अहमद व माता अफरोज जहां और कैफ के बड़े भाई सोशल एक्टिविस्ट नोमान जमाल को भी बेज लगाकर उनका स्वागत किया। वहीं मोहम्मद कैफ ने मोहम्मद आरिफ पाशा व आईटीएम ग्रुप के चेयरमैन बाबू शरफुद्दीन पाशा व अन्य लोगों का धन्यवाद दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस मौके पर कार्यवाहक प्रधानाचार्य रियासतुल्लाह उस्मानी आईटीएम डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ उजैर अली सरफराज अली ,माध्यमिक वित्तविहीन विद्यालय के तहसील अध्यक्ष अमर सिंह सैनी, इमरतपुर के ग्राम प्रधान मोहम्मद दिलशाद अली, सामाजिक कार्यकर्ता अफ़ाक़ कमाल, वसीम अंसारी, चांद सलमानी, जितेंद्र सिंह राठी, अनीसुल हसन, अरकान अली, मोहम्मद जैद आदि उपस्थित रहे।