Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsCelebrating Guru Satpal Ji Maharaj s Birth Anniversary with Harmony Gathering
सतपाल जी महाराज के जन्मोत्सव पर सद्भावना संत समागम का आयोजन

सतपाल जी महाराज के जन्मोत्सव पर सद्भावना संत समागम का आयोजन

संक्षेप:

Moradabad News - मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वावधान में सद्गुरु सतपाल जी महाराज के जन्मोत्सव पर सद्भावना संत समागम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। श्रद्धालुओं ने भजनों से गुरु महाराज को...

Sep 07, 2025 08:17 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share Share
Follow Us on

मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वावधान में नगर के मंदिर पोड़ाखेड़ा पर परम पूज्य सद्गुरु सतपाल जी महाराज के जन्मोत्सव के अवसर पर सद्भावना संत समागम का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में अनुयायियों ने भाग लिया। रविवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ हंस ज्ञान मंदिर मुरादाबाद की प्रभारी महात्मा विजेता बाई एवं महात्मा विवेकी बाई ने दीप प्रज्वलन कर किया। दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने भजनों के माध्यम से गुरु महाराज को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घ जीवन की कामना की। महात्मा विजेता बाई ने कहा कि गुरु महाराज ने अपने अध्यात्म ज्ञान प्रचार द्वारा मानव समाज को नई दिशा दी है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए सद्भावना ही मूल मंत्र है। विवेकी बाई ने कहा कि सद्भावना से ही हम एक सशक्त व मजबूत समाज का निर्माण कर सकते हैं। समागम के बाद भंडारे का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में दिनेश प्रजापति, कुलदीप सिंह, कल्याण सिंह, नागेंद्र प्रजापति, मुनेश प्रजापति, देशराज सिंह, हेमपाल सिंह, हरवंश मौर्य आदि ने सहयोग दिया।