डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर भाजपा ने किया नमन
Moradabad News - मुरादाबाद में भारतीय जनता पार्टी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई। इस अवसर पर स्वच्छता अभियान और दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा के सभी जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया और बाबा साहब के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

मुरादाबाद। महानगर मुरादाबाद में भारतीय जनता पार्टी की ओर से भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को धूम धाम से मनाया गया। इससे पहले पूर्व संध्या पर भव्य स्वच्छता अभियान एवं दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा के सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उपस्थित नेताओं ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का जीवन हमें समानता, स्वाभिमान और सामाजिक न्याय की प्रेरणा देता है। उनके आदर्शों पर चलते हुए भारतीय जनता पार्टी समाज में स्वच्छता, सेवा और जागरूकता के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ा रही है। कार्यक्रम के दौरान आमजन को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया तथा सभी से अपने आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखने की अपील की गई।
अंबेडकर पार्क पंडित नगला में क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा, दिल्ली रोड अंबेडकर पार्क में विधायक नगर रितेश गुप्ता, संविधान साहित्य वाटिका में महापौर विनोद अग्रवाल, अंबेडकर पार्क में महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने व इसी तरह एमएलसी डॉ जयपाल सिंह व्यस्त, गोपाल अंजान, अल्पना रितेश गुप्ता, विशाल त्यागी, अमित शर्मा, कपिल देव, निमित जायसवाल, राजीव गुप्ता, दीक्षांत चौधरी, सुनीता शर्मा, दिनेश सिसौदिया, गेत्रपाल सिंह, किशनलाल जाटव डॉ विशेष गुप्ता, मनीष गुर्जर आदि ने भाग लिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


