ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादरंग एकादशी के जुलूस में खूब उड़ा रंग और गुलाल

रंग एकादशी के जुलूस में खूब उड़ा रंग और गुलाल

नगर में रंग एकादशी का जुलूस परंपरागत तरीके से निकाला गया। होली के हुरियारे रंगों से सराबोर होकर डीजे व ढोल की थापों पर मस्त होकर नाचे। जुलूस में सभी हुरियारे एक दूसरे व सड़क किनारे खड़े लोगों पर रंग...

नगर में रंग एकादशी का जुलूस परंपरागत तरीके से निकाला गया। होली के हुरियारे रंगों से सराबोर होकर डीजे व ढोल की थापों पर मस्त होकर नाचे। जुलूस में सभी हुरियारे एक दूसरे व सड़क किनारे खड़े लोगों पर रंग...
1/ 2नगर में रंग एकादशी का जुलूस परंपरागत तरीके से निकाला गया। होली के हुरियारे रंगों से सराबोर होकर डीजे व ढोल की थापों पर मस्त होकर नाचे। जुलूस में सभी हुरियारे एक दूसरे व सड़क किनारे खड़े लोगों पर रंग...
नगर में रंग एकादशी का जुलूस परंपरागत तरीके से निकाला गया। होली के हुरियारे रंगों से सराबोर होकर डीजे व ढोल की थापों पर मस्त होकर नाचे। जुलूस में सभी हुरियारे एक दूसरे व सड़क किनारे खड़े लोगों पर रंग...
2/ 2नगर में रंग एकादशी का जुलूस परंपरागत तरीके से निकाला गया। होली के हुरियारे रंगों से सराबोर होकर डीजे व ढोल की थापों पर मस्त होकर नाचे। जुलूस में सभी हुरियारे एक दूसरे व सड़क किनारे खड़े लोगों पर रंग...
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादMon, 26 Feb 2018 07:23 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर में रंग एकादशी का जुलूस परंपरागत तरीके से निकाला गया। होली के हुरियारे रंगों से सराबोर होकर डीजे व ढोल की थापों पर मस्त होकर नाचे। जुलूस में सभी हुरियारे एक दूसरे व सड़क किनारे खड़े लोगों पर रंग डालते, गुलाल लगाते चल रहे थे।

सोमवार को रंग एकादशी का जुलूस नगर में परंपरागत तरीके से निकाला गया। सब्जी मंडी के नजदीक बलराम सिंह के अहाते से रंग की शुरुआत हुई। जो न्यादर का चौराहा, मुख्य बाजार, बड़ा शिव मंदिर,वैश्य धर्मशाला,अनाज मंडी, होलिका दहन स्थल, बस स्टैंड, रामलीला मंदिर, आयुर्वेदिक अस्पताल, तोताराम की हवेली, पुराना डाकखाना, पट्टीवाला, सैनी धर्मशाला, उपदेश का चौराहा होते हुआ अहाता परिसर में समाप्त हुआ। जुलूस में होली के हुरियारे आपस में एक दूसरे को रंग लगाते हुए व रंग विखराते हुए चल रहे थे। ढोल की थापों व डीजे की होली के गानों की धुनों पर मस्त होकर नाचते-मटकते हुए चल रहे थे। इस अवसर पर अजय माहेश्वरी, सूरज प्रकाश विश्नोई, अमर सिंह, आलोक विश्नोई, सोमदत्त कौशिक, रचित कौशिक, मोनू विश्नोई, संदीप गुप्ता, विजेंद्र विश्नोई, नवदीप शर्मा, जे के विश्नोई, अश्विनी वर्मा, राजीव विश्नोई, धर्मवीर सिंह प्रधान जी, विजय माहेश्वरी, सत्यप्रकाश शर्मा, दीपक शर्मा, नरेश यादव, महेंद्र यादव, डॉ. कमल आर्य, अमित कौशिक आदि रहे। इससे पूर्व अहाते में सतीश शर्मा ने रंग एकादशी का विधिवत पूजन कर व रंगों का सभी को तिलक कर जुलूस को आरंभ कराया। आयोजक आनंद विश्नोई, अनिल कुमार विश्नोई ने रंग में भागीदारी पर नगरवासियों का आभार जताया। सुरक्षा व्यवस्था की कमान प्रभारी निरीक्षक सुधीर पाल धामा, कस्बा इंजार्च संजीव कुमार आदि ने सभांले रखी। एलआईयू से अमित शर्मा भी जुलूस में मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें