ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादनगर पंचायत के पशु व्यापारी की अल्मोड़ा में हत्या

नगर पंचायत के पशु व्यापारी की अल्मोड़ा में हत्या

भोजपुर के पशु व्यापारी का अल्मोड़ा के ग्राम झुडपानी में शुक्रवार को शव मिला। मृतक मंगलवार से गायब था। हत्या की सूचना से नगर में सनसनी फैल...

नगर पंचायत के पशु व्यापारी की अल्मोड़ा में हत्या
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादFri, 09 Dec 2022 09:40 PM
ऐप पर पढ़ें

भोजपुर, हिंदुस्तान संवाद। भोजपुर के पशु व्यापारी का अल्मोड़ा के ग्राम झुडपानी में शुक्रवार को शव मिला। मृतक मंगलवार से गायब था। हत्या की सूचना से नगर में सनसनी फैल गई।

नगर पंचायत के मोहल्ला जामा मस्जिद निवासी अजीजुररहमान उर्फ छोटे(40) पुत्र सईदुल ग्राम भकुडा थाना भतरोजखान अल्मोड़ा उत्तराखंड में पशु व्यापारी का काम करता था। शनिवार को व्यापारी घर से दो लाख रुपये लेकर गया था। मंगलवार को किसी ने फोन पर दो भैसें बेचने के बहाने से उसे बुला लिया था और उसकी वहीं पर हत्या कर दी। अजीजुररहमान की खबर ना मिलने पर उसके परिजन व उसके दोस्तों में हड़कंप मच गया। शुक्रवार की दोपहर को ग्राम झुडपानी थाना जाली खान अल्मोड़ा में उसकी लाश मिली। व्यापारी की मौत की खबर से परिजनों में हड़कंप मच पतनी नाजुक, पुत्र अहमद और बेटा यावर तथा पुत्री मिशवा का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि अजीजुररहमान घर से दो लाख रुपये लेकर गया था। किसी ने रुपये के लिए उसकी हत्या कर दी। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी पर रखा गया है। देर रात तक मृतक का शव घर नहीं पहुंचा है। अचानक हुई मौत से परिवार के लोग गहरे सदमे में हैं।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें