ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादनाली के विवाद में मारपीट कर घायल करने में चार पर केस

नाली के विवाद में मारपीट कर घायल करने में चार पर केस

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में नाली के विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवक और उसके साथी को मारपीटकर घायल कर दिया। घटना के...

नाली के विवाद में मारपीट कर घायल करने में चार पर केस
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादFri, 11 Nov 2022 08:20 PM
ऐप पर पढ़ें

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में नाली के विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवक और उसके साथी को मारपीटकर घायल कर दिया। घटना के करीब डेढ़ माह बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

थाना सिविल लाइंस के गांव विशनपुर भीमाठेर सराफत कालोनी निवासी हारुन और इलियास ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 25 सितंबर को नाली को लेकर पड़ोसी से उनका विवाद हो गया था। आरोप लगाय कि आरोपी सहीद, उसकी बेटी मुस्कान व मेराज और बेटा महफूज ने मिलकर हारुन के साथ मारपीट की। आरोपियों ने इलियास को भी मारपीट कर घायल कर दिया। इसकी शिकायत उसी समय थाने पर की गई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उच्चाधिकारियों के आदेश पर पुलिस ने एक ही परिवार के अरोपी पिता-पुत्र और बेटियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है। एसएचओ सिविल लाइंस गजेंद्र सिंह का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े