ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबाददहेज प्रताड़ना में पति समेत छह पर केस दर्ज

दहेज प्रताड़ना में पति समेत छह पर केस दर्ज

मुरादाबाद। दहेज में पांच लाख और बुलेट मोटर साइकिल की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। देवर ने...

दहेज प्रताड़ना में पति समेत छह पर केस दर्ज
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादSun, 07 Mar 2021 06:20 PM
ऐप पर पढ़ें

मुरादाबाद। दहेज में पांच लाख और बुलेट मोटर साइकिल की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। देवर ने दुष्कर्म का प्रयास भी किया। एसएसपी के आदेश पर सिविल लाइंस पुलिस ने पति समेत छह ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एमडीए कालोनी निवासी युवती की शादी अमरोहा नगर कोतवाली के मोहल्ला मोदीनगर निवासी युवक से एक साल पहले हुई थी। शादी के बाद से ससुराल वाले पांच लाख रुपये और बुलेट मोटर साइकिल की मांग कर रहे थे। मना करने पर ससुरालियों ने शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आरोप है कि देवर ने कई बार छेड़छाड और दुश्कर्म की कोशिश भी की। शिकायत करने पर सुसराल वालों ने चरित्रहीन बताते हुए मारपीट कर घर से निकाल दिया। कई बार पंचायत हुई, लेकिन फिर भी ससुराली नहीं माने। ससुरालियों ने एक बाद पीड़िता का गर्भपात भी करा दिया। मामले में अमरोहा पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो पीड़िता ने एसएसपी मुरादाबाद से गुहार लगाई। एसएसपी के आदेश पर सिविल लाइंस पुलिस ने आरोपी पति, ससुर, देवर, समेत छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें