राशन वितरण में लगाया धांधली का आरोप
Moradabad News - कार्ड धारकों ने राशन वितरण में धांधली का आरोप लगाया है। उन्होंने शिकायत की कि राशन डीलर 5 किलो के स्थान पर 4 किलो राशन दे रहे हैं और अनाज की कालाबाजारी कर रहे हैं। विरोध करने पर लाभार्थियों को धमकाया जा रहा है। उन्होंने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर जांच की मांग की है।

थाना क्षेत्र के कार्ड धारकों ने राशन वितरण में धांधली का आरोप लगाकर भ्रष्ट राशन डीलरों की जांच की मांग की है। गांव मन कुआं मकसूदपुर, बहेड़ी ब्रह्मनान, मिर्जापुर करीमुद्दीन, नहटोरा, गजरौला सैद, जमशेदपुर, कस्बा डिलारी, नगर पंचायत ढकिया, मलकपुर सेमली,करनपुर, आलियाबाद,जटपुरा, राजपुर केसरिया, मासूमपुर,तुमरिया कला, बहादुरगंज, फरीदपुर कसम, जोगीपुरा, लुधूपुरा, ईगरा, आलमपुर चौहान, आदि के कार्ड धारक, नफीसा बेगम, अहमद अली, इब्ने हसन, विरासत हुसैन, नौशाद, कलावती, सोनम, हरिप्रसाद, मोहम्मद अली, हरिओम सिंह, रहनुमा, बाबू,मकसूद, नरेश कुमार,महेंद्र सिंह, वेदप्रकाश, राजू ,विमला, कलावती, ने एसडीएम ठाकुरद्वारा के द्वारा को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि सरकार ने गरीबों के कल्याण के लिए मुफ्त राशन योजना प्रणाली चलाई है,लेकिन राशन डीलरों की उदासीनता के चलते योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी है, इन्होंने बताया कि 5 किलो के स्थान पर 4 किलो प्रति यूनिट राशन वितरण कर रहे हैं, यहां तक की भोले भाले कार्ड धारकों से मशीन पर फिंगर लगाकर उनके अनाज की कालाबाजारी कर रहे हैं, विरोध करने पर लाभार्थी सूची से नाम काटने की धमकी देते हैं, और मारपीट करने को उतारू हो जाते हैं, एसडीएम ठाकुरद्वारा को प्रार्थना पत्र देकर राशन डीलरों की जांचो की मांग की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



