कार और बाइक में टक्कर, दो श्रमिक घायल
करनपुर कांठ मार्ग पर फैक्ट्री से ड्यूटी कर वापस घर लौट रहे बाइक सवार श्रमिकों को कार ने टक्कर मार दी, जिसमें श्रमिक घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में...

Newswrapहिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादMon, 01 Feb 2021 07:01 PM
ऐप पर पढ़ें
ठाकुरद्वारा। हिन्दुस्तान संवाद्र
करनपुर कांठ मार्ग पर फैक्ट्री से ड्यूटी कर वापस घर लौट रहे बाइक सवार श्रमिकों को कार ने टक्कर मार दी, जिसमें श्रमिक घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
थाना कांठ क्षेत्र के आवी हफीजपुर निवासी विपिन पुत्र धर्मवीर सिंह अपने साथी पुशवीर पुत्र रामगोपाल के साथ काशीपुर रोड स्थित एक पेपर मिल से डयूटी कर बाइक से वापस अपने घर लौट रहे थे। करनपुर कांठ मार्ग पर कोतवाली क्षेत्र के गांव अब्दुल्लापुर लेदा के निकट विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात कार चालक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें वह घायल हो गए। दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से कार लेकर फरार हो गया।
