आसान सवालों से अभ्यर्थियों को चेहरे पर दिखी
मुरादाबाद में प्रवक्ता परीक्षा का प्रश्नपत्र आसान होने से अभ्यर्थियों के चेहरे पर मुस्कान थी। अर्थशास्त्र के पेपर में 125 प्रश्न हल करने में उन्हें कोई कठिनाई नहीं हुई। परीक्षा सुबह 9:30 से 11:30 बजे के बीच हुई, जिसमें 5171 ने पंजीकरण कराया, लेकिन 2198 ही उपस्थित रहे।

मुरादाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। प्रवक्ता परीक्षा के आसान प्रश्नपत्र ने अभ्यर्थियों के चहेरे पर मुस्कान ला दी। अर्थशास्त्र में दो घंटे के पेपर में 125 प्रश्न हल करने में अभ्यर्थियों को कोई खास परेशानी नहीं हुई। पेपर देखने निकले व्यक्ति ने बताया कि सवाल काफी आसान पूछे गए थे। समय रहते ही सभी को पूरा कर लिया गया। परीक्षा केंद्रों के बाहर अभ्यर्थी पेपर को लेकर आपस में चर्चा करते नजर आए। रविवार को पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक हुई। अभ्यर्थी केंद्रों पर एक घंटे पहले ही पहुंच गए थे। जांच और निगरानी के बीच अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया।
पहली पाली की परीक्षा 12 केंद्रों पर हुई। पहली पाली में 5171 ने पंजीकरण कराया था, जिसमें 2198 उपस्थित और 2973 अनुपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


