बजट जनकल्याण की मजबूत आधारशिला : रामवीर

Feb 14, 2026 09:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share

Moradabad News - महर्षि दयानंद लॉ कॉलेज भदासना में बजट पर विधानसभा चौपाल का आयोजन हुआ। विधायक रामवीर सिंह ने बजट को जनकल्याण की आधारशिला बताते हुए कहा कि यह भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। बजट में किसानों, युवाओं और महिलाओं के हितों के लिए कई योजनाएं शामिल हैं।

बजट जनकल्याण की मजबूत आधारशिला : रामवीर

महर्षि दयानंद लॉ कॉलेज भदासना में बजट को लेकर शनिवार को विधानसभा चौपाल का आयोजन किया गया। कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह ने बजट की प्रमुख घोषणाओं पर चर्चा की। कहा कि बजट जनकल्याण की मजबूत आधारशिला है। यह भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने की दिशा में ठोस एवं प्रभावी कदम सिद्ध होगा। बजट में आमजन, किसानों, युवाओं और महिलाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल की गई हैं। केंद्र सरकार ने इस बजट के माध्यम से विकास, रोजगार और आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण को मजबूत किया है। मध्यम वर्ग को कर राहत प्रदान कर सरकार ने आम आदमी की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ किया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

महिला सशक्तिकरण के लिए भी बजट में विशेष प्रावधान किए हैं, जो महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में सहायक होंगे। अंत में विधायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए बजट को 'समावेशी और विकासोन्मुखी' बताया। नीरज चंदा, महेंद्र सैनी, बबलू जाटव, संजय कश्यप, ब्लॉक प्रमुख डॉ नवदीप यादव, रामकिशोर लोधी, रविन्द्रपाल सिंह, रोहित सिंह, सोनू रस्तोगी, संजय दिवाकर, परशुराम सैनी, अशोक प्रजापति, रवि सक्सेना, ज्योति बाल्मीकि, जय सिंह आदि रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।