‘सेक्टर और बूथ कमेटियों के गठन को मजबूती से करें पूरा ’
बहुजन समाज पार्टी ने ग्राम चमरोआ में बूथ एवं सेक्टर कमेटियों के गठन के लिए बैठक का आयोजन किया। बैठक में आगामी जिला पंचायत एवं विधानसभा चुनावों की तैयारी पर चर्चा की गई। पार्टी नेताओं ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और चुनावों में अधिक से अधिक सीटें जीतने का आह्वान किया।

बहुजन समाज पार्टी की ओर से विधानसभा के ग्राम चमरोआ में मंगलवार को सेक्टर एवं बूथ कमेटी गठन को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी जिला पंचायत एवं विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं मुख्य सेक्टर प्रभारी जाफर मलिक ने कहा कि जिला पंचायत चुनाव कभी भी घोषित हो सकते हैं इसलिए सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में सेक्टर और बूथ कमेटियों का गठन शीघ्र एवं मजबूत तरीके से पूरा करें। उन्होंने कहा कि मजबूत बूथ ही चुनावी जीत की सबसे बड़ी कुंजी है।
मुख्य मंडल प्रभारी अरुण कुमार उर्फ टिंकू ने वर्ष 2007 की बसपा सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख किया। वहीं जिलाध्यक्ष एडवोकेट ऋषिपाल प्रधान ने कार्यकर्ताओं से पंचायत चुनाव में पूरी ताकत लगाने और जनपदभर में अधिक से अधिक जिला पंचायत सीटें जीतने का आह्वान किया। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष निर्मल सिंह सागर एडवोकेट ने भी पार्टी की पूर्व सरकारों की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य बब्बू लंबरदार, जिला सचिव करतार सिंह, विधानसभा अध्यक्ष राकेश सिंह, विधानसभा प्रभारी संजय कुमार, विधानसभा प्रभारी मुकेश कुमार, खालिद लंबरदार सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


