भिखारी को टक्कर मारने पर टोका तो दबंगों ने व्यापारी नेता को जमकर पीटा

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

नगर के रतूपुरा मार्ग पर एक दिव्यांग भिखारी को कार से कुचलने के बाद व्यापार मंडल उपाध्यक्ष ने विरोध किया, जिससे दबंगों ने उन पर हमला कर दिया। इस संघर्ष में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और उनकी तलाश शुरू कर दी है।

भिखारी को टक्कर मारने पर टोका तो दबंगों ने व्यापारी नेता को जमकर पीटा

नगर के रतूपुरा मार्ग पर बुधवार की दोपहर विकलांग भिखारी को कार से कुचलते देख व्यापार मंडल उपाध्यक्ष ने विरोध किया तो दबंगों ने उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया। संघर्ष में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बुधवार दोपहर करीब 11:30 बजे व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हाजी रईस खान, इंशाल खान पुत्र यासीन खान एडवोकेट व असद खान पुत्र हाजी रईस खां बाइक से एक मैरिज हॉल की बुकिंग के लिए जा रहे थे। इसी दौरान रतूपुरा मोड़ के पास एक कार चालक ने सड़क किनारे पड़े एक दिव्यांग भिखारी को टक्कर मार दी जिससे वह चोटिल हो गया।

इस पर व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हाजी रईस खान बल्ले ने कार सवारो को टोका तो कहासुनी हो गई। आरोप है कि कार से उतरे नगर के नागलिया रोड निवासी इरशाद उर्फ मोंटी पुत्र शराफ़त खां ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने रईस खान के साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर-शराबा सुनकर मोंटी के भाई फिरोज और राजा खान व बबलू निवासीगण मोहल्ला ताली भी मौके पर पहुंच गए। सभी ने मिलकर लोहे की रॉड और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इसमें पीड़ित पक्ष को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के दौरान आसपास के लोगों और राहगीरों ने बीच-बचाव कर घायलों को बचाया। गंभीर रूप से घायल तीनों लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत चिंताजनक देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। पीड़ित यासीन खान ने कोतवाली ठाकुरद्वारा मे तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मामले में कोतवाली प्रभारी मनोज परमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।