
दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाला
Moradabad News - मुरादाबाद के कटघर क्षेत्र में विवाहिता काजल ने अपने पति आजाद और ससुराल के अन्य सदस्यों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। काजल ने कहा कि शादी के बाद से उसके पति और ससुराल वाले दो लाख रुपये की अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे और प्रताड़ना का सामना कर रही थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
मुरादाबाद। थाना कटघर क्षेत्र की विवाहिता ने अपने पति और ससुराल के लोगों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना कटघर क्षेत्र के डबल फाटक भोला नाथ कॉलोनी निवासी विवाहिता काजल ने पुलिस को दी गई तहरीर बताया कि तीन साल पहले उसकी शादी उत्तराखंड के हल्द्वानी के गढ्ढा स्टेशन निवासी आजाद से हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसका पति आजाद, ससुर सुनीत, सास बच्ची, देवर गुड्डू और बिचौलिया सोनू निवासी हड्डी मिल डबल फाटक उस पर दो लाख रुपये की अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर दबाव बनाते रहे।

पीड़िता के अनुसार दहेज की मांग पूरी न करने पर उसके साथ लगातार गाली-गलौज और मारपीट की जाती रही। प्रताड़ना से तंग आकर वह करीब एक साल पहले वह अपने मायके में आकर रहने लगी। पीड़िता का आरोप है कि बीती 8 अक्तूबर को उसका पति आजाद, सास बच्ची और बिचौलिया सोनू उसके मायके पहुंचे और दोबारा पैसों की मांग करते हुए गाली-गलौज की। जब उसके भाई ने समझाने की कोशिश की तो आरोपी लोग उसे छोड़कर वापस चले गए। थाना प्रभारी निरीक्षक कटघर विनोद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति समेत चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




