पीतल मजदूर यूनियन ने भी की हड़ताल

Feb 12, 2026 09:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share

Moradabad News - मुरादाबाद। पीतल मजदूर यूनियन के सदस्यों ने गुरुवार को विभिन्न फैक्ट्रियों में हड़ताल की। इसके बाद आंबेडकर पार्क सिविल लाइंस में इकट्ठा हुए। वहां पर अन

पीतल मजदूर यूनियन ने भी की हड़ताल

पीतल मजदूर यूनियन के सदस्यों ने गुरुवार को विभिन्न फैक्ट्रियों में हड़ताल की। इसके बाद आंबेडकर पार्क सिविल लाइंस में इकट्ठा हुए। वहां पर अन्य संगठनों के साथ संयुक्त रूप से सभा भी की। यहां पर सभा के बाद मजदूर यूनियन के सदस्य डीएम कार्यालय तक जुलूस के रूप में गए। इसमें पीतल मजदूर यूनियन के सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए। कचहरी पहुंचकर डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान चार लेबर कोड रद करने की मांग की। इस मौके पर संजीव शुक्ला, इस्लाम अली, रंजन नंदा, अनिल कुमार, शाकिर, जावेद, विनोद सैनी, सूरजपाल सिंह, इसरार आदि रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।