Moradabad News: एमपीएस में अंतर विद्यालय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, पहले दिन हुए 6 रोमांचक मुकाबले

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share

Moradabad News: दिल्ली रोड स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल में ब्रास सिटी सहोदय अंतर विद्यालय क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का शुभारंभ हुआ। पहले दिन छह मुकाबले खेले गए, जिनमें गोल्डन गेट ग्लोबल, आरएसडी एकेडमी, केसीएम, पीएमएस पब्लिक और एसबीएस बिलारी ने जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में जिले के 16 स्कूलों के करीब 250 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। क्वार्टर और सेमीफाइनल 14 अक्टूबर को होंगे।

Moradabad News: एमपीएस में अंतर विद्यालय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, पहले दिन हुए 6 रोमांचक मुकाबले

Moradabad News: दिल्ली रोड स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल में ब्रास सिटी सहोदय के अंतर्गत अंतर विद्यालय क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का भव्य शुभारंभ किया गया। पहले दिन छह रोमांचक मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में जिले के 16 स्कूलों की टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनमें लगभग 250 खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें मॉडर्न पब्लिक स्कूल, मिलेनियम वर्ल्ड स्कूल, पीएमएस पब्लिक स्कूल, सेंट मैरी कॉन्वेंट, डायमंड पब्लिक, गोल्डन गेट ग्लोबल, केसीएम, एसबीएस बिलारी, सेंट पॉल्स, राजेंद्र एकेडमी और आरआरके स्कूल प्रमुख हैं। पहले दिन कुल 6 मैच खेले गए। पहले मैच में गोल्डन गेट ग्लोबल स्कूल ने 10 ओवर में 63 रन बनाए और मिलेनियम वर्ल्ड स्कूल को 8 रन से हराया।

दूसरे मैच में आरएसडी एकेडमी ने राजेंद्र एकेडमी द्वारा दिए गए 54 रन के लक्ष्य को 4 ओवर में बिना विकेट खोए हासिल कर लिया।तीसरे मैच में आरआरके स्कूल 9 ओवर में 42 रन पर ऑलआउट हो गई, केसीएम स्कूल ने 5 ओवर में 3 विकेट पर लक्ष्य पूरा किया। चौथे मैच में पीएमएस पब्लिक स्कूल ने 10 ओवर में 5 विकेट पर 84 रन बनाए और सेंट मैरी कॉन्वेंट को ऑलआउट कर दिया। पांचवें मैच में एसबीएस बिलारी ने 10 ओवर में 7 विकेट पर 93 रन बनाए, जवाब में केसीएम की टीम 35 रन पर सिमट गई। छठे मैच में पीएमएस पब्लिक स्कूल ने 87 रन का लक्ष्य दिया और डायमंड पब्लिक स्कूल को 82 रन पर रोककर 4 रन से जीत दर्ज की। इससे पहले टूर्नामेंट का उद्घाटन स्कूल प्रबंधक सऊद आलम, डायरेक्टर शकील अहमद, प्रधानाचार्य मोहम्मद अहसन, कॉर्डिनेटर विपुल चावला और सुशील कुमार ने संयुक्त रूप से किया। टूर्नामेंट में खेल प्रशिक्षक शाहवेज अली, आरपी सिंह, सावन देओल, कीर्ति बाजपेयी और नासिर हुसैन आयोजन की भूमिका निभा रहे हैं। क्वार्टर और सेमीफाइनल मुकाबले 14 अक्टूबर को खेले जाएंगे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमुरादाबादMoradabad News: एमपीएस में अंतर विद्यालय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, पहले दिन हुए 6 रोमांचक मुकाबले