ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादफूलों की होली के साथ ब्रज के गीतों की रही धूम

फूलों की होली के साथ ब्रज के गीतों की रही धूम

श्री अग्रवाल सभा एवं श्री राम कथा मंचन समिति ने संयुक्त रूप होली मिलन समारोह आयोजित किया। इसमें रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ ब्रज कलाकारों द्वारा फूलों की होली की धूम रही। रामलीला मैदान लाजपत नगर में...

फूलों की होली के साथ ब्रज के गीतों की रही धूम
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादTue, 17 Mar 2020 09:05 PM
ऐप पर पढ़ें

श्री अग्रवाल सभा एवं श्री राम कथा मंचन समिति ने संयुक्त रूप होली मिलन समारोह आयोजित किया। इसमें रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ ब्रज कलाकारों द्वारा फूलों की होली की धूम रही। रामलीला मैदान लाजपत नगर में हुए आयोजन का आरंभ महाराजा अग्रसेन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इसके बाद बच्चों ने एवं ब्रज से आए कलाकारों ने रंगारंग एवं हास्य से सराबोर कार्यक्रम प्रस्तुति कर खूब तालियां बटोरीं।

उन्होंने होली गीत और ब्रज की होली का मंचन कर भरपूर मनोरंजन किया। हास्य की फुहारें बरसाकर खूब गुदगुदाया। महापौर विनोद अग्रवाल एवं नगर विधायक रितेश गुप्ता ने आपसी भाईचारा बनाए रखने पर बल दिया। उन्होंने सामजस्य कायम रखने के लिए ऐसे कार्यक्रमों की निरंतरता पर जोर दिया। आखिर में ब्रज के कलाकारों ने उपस्थित जन समूह के साथ फूलों की होली खेल कर माहौल ब्रजमय कर दिया। होली मोरे रसिया गीत पर फूल बरसाकर सभी को झूमने के लिए विवश कर दिया। आयोजन में महेश चंद्र अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, शरद अग्रवाल, मदन मोहन, नरेश चंद्र मित्तल, सुधांशु अग्रवाल, विनोद सक्सेना, मुकुल बंसल, श्याम कृष्ण रस्तोगी, संजय अग्रवालनलिन अग्रवाल, सुधीर कंसल, गोविंद राम गुप्ता, राजेंद्र कुमार अग्रवाल आदि का सहयोग रहा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें