डीडीओ व डीसी एनआरएलएम का ब्लॉक में औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
Moradabad News - जिला विकास अधिकारी और डीसी एनआरएलएम ने मंगलवार को ब्लॉक कार्यालय का निरीक्षण किया, जिसमें विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई। डीडीओ ने श्रमिकों की संख्या बढ़ाने, विकास कार्यों में तेजी लाने, तथा प्रधानमंत्री आवास योजना और पेंशन योजनाओं की समीक्षा कर लाभार्थियों को समय पर लाभ दिलाने के निर्देश दिए।

जिला विकास अधिकारी व डीसी एनआरएलएम ने मंगलवार को ब्लॉक कार्यालय का औचक निरीक्षण कर विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों की जांच के साथ ही साफ-सफाई व कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। डीडीओ गोविंद बल्लभ पाठक ने आवास पटल, एनआरएलएम, आधार फीडिंग सहित विभिन्न पटल का निरीक्षण कर कर्मचारियों से बिंदुवार जानकारी ली। उन्होंने ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत श्रमिकों की संख्या बढ़ाने और चल रहे विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए, ताकि कार्य समय से पूरे हो सकें। प्रधानमंत्री आवास योजना व पेंशन योजनाओं की समीक्षा करते हुए पात्र लाभार्थियों को समय पर लाभ दिलाने और अपात्रों पर कार्रवाई के निर्देश भी दिए।
खंड विकास अधिकारी उमाकांत मुदगल ने ब्लॉक क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों की जानकारी दी। डीडीओ ने कार्यालय में अभिलेखों के बेहतर रख-रखाव, कर्मचारियों की समय से उपस्थिति सुनिश्चित करने और स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। वहीं डीसी एनआरएलएम केएन पाण्डेय ने महिला स्वयं सहायता समूहों का निरीक्षण कर उनकी गतिविधियों की समीक्षा की। इस दौरान जेई मुस्तफा, एडीओ पंचायत योगेंद्र सिंह, एडीओ नेम सिंह, ब्लॉक मिशन प्रबंधक उमेश यादव, नवीन चौहान, एकाउंटेंट देवेंद्र यादव, एडीओ कोऑपरेटिव राम आशीष प्रताप सिंह, एपीओ देवराज सिंह, वरिष्ठ सहायक अनिल कुमार, हरीश कुमार, जेई एमआई मनप्रीत कौर सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


