Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsBlessing Ceremony for Board Exam Students at Kripton Public School

तिलक लगाकर बोर्ड परीक्षा के लिए दिया आशीर्वाद
संक्षेप:
Moradabad News - क्रिप्टन पब्लिक स्कूल में मंगलवार को बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया। दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुए इस कार्यक्रम में शिक्षकों ने विद्यार्थियों को तिलक कर मिठाइयां दीं। उपप्रधनाचार्या संगीता सिन्हा ने छात्रों को लगन से पढ़ाई करने की प्रेरणा दी। अंत में प्रधानाचार्य डॉ. सीबी जदली ने संबोधित किया।
Feb 10, 2026 07:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
क्रिप्टन पब्लिक स्कूल में मंगलवार को बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। विद्यालय के शिक्षकों ने आशीर्वाद के रूप में सभी के मस्तक पर तिलक लगाकर उन्हें मिठाइयां खिलाईं। उपप्रधनाचार्या संगीता सिन्हा ने विद्यार्थियों को शुभाशीष देते हुए उन्हें लगन और निष्ठा के साथ अध्ययन करने तथा विद्यालय का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य डॉ. सीबी जदली ने संबोधित किया।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




