बिलारी में सदस्य सदस्यता अभियान के लिए भाजयुमो ने लगाया शिविर
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा बिलारी मंडल द्वारा लगातार दूसरे दिन सदस्यता अभियान का कैंप बिलारी गांधी मूर्ति पर लगाया गया। जिसमें नगर के लोगों को...
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादMon, 13 Dec 2021 07:00 PM
ऐप पर पढ़ें
बिलारी। संवाददाता
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा बिलारी मंडल द्वारा लगातार दूसरे दिन सदस्यता अभियान का कैंप बिलारी गांधी मूर्ति पर लगाया गया। जिसमें नगर के लोगों को भाजपा का सदस्य बनाया गया। वहीं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में भाजपा नेता ऋषिपाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष बाबूराम लोधी , जिला महामंत्री युवा मोर्चा अर्पित चौहान, धर्मेंद्र चौहान, अशोक चौहान, नगर उपाध्यक्ष सचिन शर्मा, विशाल शर्मा, महामंत्री छवि राज चावला , शिवओम कुमार, सचिन कुमार, केशव शर्मा , अनुज वाल्मीकि, अमरपाल प्रजापति, हर्षित चंद्रवंशी आदि रहे। संचालन निखिल पांडेय नगर अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा ने किया।
